कोलकाता , अक्टूबर 14 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को माकपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य को चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
श्री भट्टाचार्य ने आरोप लगाया था कि कोलकाता में उनके घर पर हुए हमले के पीछे हिंदुत्व के गुंडे थे। श्री अधिकारी ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
श्री अधिकारी ने नबन्ना में कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भेजे जा रहे हैं। पेश न होने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वह कौन हैं? क्या वह शेर या बाघ हैं? क्या वह कानून से ऊपर हैं?"गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को पुरबालोक में श्री भट्टाचार्य के घर पर हमला हुआ था, जब एक व्यक्ति ने घर पर शराब की बोतलें और अन्य चीजें फेंकीं, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। बाद में पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में बाप्पा गुच्छैत को गिरफ्तार किया। श्री भट्टाचार्य ने बाद में सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके घर पर हिंदुत्व के गुंडों ने हमला किया था। पुलिस ने उनकी टिप्पणियों से जुड़े मामलों के सिलसिले में उन्हें गार्फा और कस्बा थानों में बुलाया। मंगलवार को वह गार्फा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और कहा कि वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित