सिलीगुड़ी , सितंबर 22 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को अलीपुरद्वार में 'विश्व गैंडा दिवस' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जलदापाड़ा में दो हाथियों के नाम रखे।

इन दो बच्चों के नाम चैतन्य और सुलक्षणा रखे गए। श्री अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ये नाम वन अधिकारियों के साथ कई विकल्पों पर चर्चा करने और उनके माता-पिता के नामों को ध्यान में रखकर चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित