चंडीगढ़, सितंबर 26 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस विभाग को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत दी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए इन अधिकारियों का सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ के दौरान असली नुक़सान झेलने वाले पीड़ितों को ज़रूर मुआवज़ा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित