श्रीगंगानगर , अगस्त 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में लोकतंत्र के महापर्व मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्टर की ओर से आयोजित 'मतदाता जागरूकता दौड' में शहरवासियों ने खासा उत्साह दिखाया। सुबह छह बजे इंदिरा वाटिका से शुरू हुई यह जागरूकता दौड़ चहल चौक, शिव चौक, मीरा चौक होते हुए पुनः इंदिरा वाटिका में संपन्न हुई। हाथों में मतदान जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लिए दौड़ रहे युवाओं ने 'दौड़े एक, संदेश दो, मतदान हर नागरिक का अधिकार' और 'पहला मतदान, फिर कोई और काम' का संदेश दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाता रहे। अठारह वर्ष की आयु पूरी करके पहली बार मतदाता बने युवाओं को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित