मैहर , फरवरी 17 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से लगे सुअरलोटा के जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि जंगल में एक महिला का अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

इलाके के लोगों से पूछताछ में मृतका की पहचान सोमवती (56 वर्ष) के रूप में हुई, जो 14 फरवरी से लापता बताई जा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित