देहरादून , फरवरी 18 -- उत्तराखंड के देहरादून में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बुधवार को जिला जज को आए मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है।

इसके बाद एहतियातन पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट में बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हो पाई। उसके बाद ही सभी को कोर्ट परिसर में अंदर जाने की अनुमति दी गई।

न्यायालय परिसर में पहुंचे देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आज प्रातः जिला जज कार्यालय से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें जिला जज परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूरे कैंपस को खाली करवावाने के बाद डॉग स्क्वायड वह बीडीएस टीम के साथ संपूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित