मुंबई , फरवरी 21 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2014 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ दिए गए एक बयान से जुड़े मानहानि मामले में शनिवार को भिवंडी की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए।

अधिवक्ता प्रबोध जयवंत ने कहा, "पहले श्री राहुल गांधी को जमानत मिल गई थी लेकिन असली जमानतदार शिवराज पाटिल चाकुरकर का निधन हो गया, जिसके कारण श्री गांधी को आज फिर से जमानत लेनी पड़ी। श्री गांधी ने आरएसएस के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि उसके सदस्य महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार थे, जिसके बाद आरएसएस पदाधिकारी राजेश कुंटे ने भिवंडी की अदालत में श्री गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।"श्री गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा श्री गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना नया जमानतदार बनाया है। उन्होंने कहा, "यह एक निजी मानहानि की शिकायत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित