भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में जिला कलेक्टर के बंगले के समीप बुधवार सुबह एक महिला की सोने की चेन छीनने की वारदात के बाद पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से मात्र 50 मीटर दूरी पर मानटाउन पुलिस थाने के अलावा निकट ही कलेक्टर और 500 मीटर की दूरी पर पुलिस अधीक्षक का बंगला है। इंदिरा कॉलोनी निवासी कृष्णा जैन सुबह सुबह घूमने निकली थीं, तभी सिविल लाइंस के नजदीक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि चेन छीनने से पहले पीड़िता के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट करने की भी जानकारी सामने आयी है। पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित