रायपुर , सितम्बर 18 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1,535 अतिथि शिक्षकों के छह माह के मानदेय भुगतान के लिए 18 करोड़ 42 लाख रुपये का आवंटन जारी किया है।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। अतिथि शिक्षकों का मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

आदेश के मुताबिक बलरामपुर जिले के सर्वाधिक 220 अतिथि शिक्षकों के लिए दो करोड़ 64 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। कोंडागांव के 141 शिक्षकों के लिए एक करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये, बस्तर के 133 शिक्षकों के लिए एक करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये, सूरजपुर के 130 शिक्षकों के लिए एक करोड़ 56 लाख रुपये और कांकेर के 126 शिक्षकों के लिए एक करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

इसी तरह सरगुजा के 71 अतिथि शिक्षकों के लिए 85 लाख 20 हजार रुपये, सुकमा और बीजापुर के 48-48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपये प्रति जिला, नारायणपुर के 36 शिक्षकों के लिए 43 लाख 20 हजार रुपये तथा दंतेवाड़ा के 31 शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन किया गया है।

इसके साथ ही बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के छह माह के मानदेय भुगतान के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित