शहडोल , जून 29 -- मध्यप्रदेश के शहडोल नगर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाते समय एक व्यापारी के ऊपर बीम गिरने से वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका द्वारा सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत रविवार शाम जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एक बीम गिरने से व्यापारी सीताराम गुप्ता (45) घायल हो गए।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने नगरपालिका की जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया, जिसके बाद नगरपालिका का अमला मौके से हट गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित