अलवर , जनवरी 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी नेकीराम ने सोमवार को बताया कि नौ जनवरी को जितेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई कि जालुकी रोड पर अतिक्रमण हटवाये जाने के दौरान करीब 50 लोगों ने हमला करके कार्यालय में तोडफोड करते हुए सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाया।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों पवन सिंह उर्फ तूफान सिंह, प्रिन्स साहु एवं महेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित