जयपुर , जून 12 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।

श्री अठावले ने श्री बागडे से लोकभवन में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित