चंडीगढ़ , फरवरी 21 -- ) हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान देश को हमेशा नई दिशा देता रहेगा।

श्री घोष शनिवार को नयी दिल्ली स्थित डॉक्टर अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक कॉफी-टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

यह पुस्तक पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी क्योंकि इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के ऐसे पहलुओं को सामने लाया गया है, जो सामान्यतः कम चर्चित रहे हैं। पुस्तक के माध्यम से पाठक उनके व्यक्तित्व की गहराई, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

राज्यपाल ने श्री वाजपेयी के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे उनके नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता से अत्यंत प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि अनेक सहयोगी दलों और विभिन्न विचारधाराओं के बीच संतुलन बनाते हुए श्री वाजपेयी ने जिस प्रकार सरकार का सफल संचालन किया वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में उल्लेखनीय उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित