भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई के हलेना मार्ग पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान विजय सिंह और ओमप्रकाश के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटर साइकिल से हलेना से नदबई की ओर आ रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हाे गये।
पुलिस ने बताया कि दोनों को गम्भीर हालत में 108 एंबुलेंस से हलेना अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित