इंफाल , फरवरी 19 -- मणिपुर के इम्फाल पूर्वी जिले में बुधवार रात अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने स्थानीय दैनिक अखबार नाहरोल थौदांग के संपादक खोइरम लोयालकपा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पोरोमपट पुलिस थाने के अंतर्गत हत्ता कब्रिस्तान के पास हुई। हमलावरों ने कथित तौर पर संपादक के वाहन पर दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें वाहन से घसीटकर बाहर निकाला और शारीरिक रूप से हमला किया।

हमले में घायल लोयालकपा को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय निवासियों ने गोली चलने की आवाज सुनने की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित