श्रीगंगानगर , मार्च 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कुत्ते का शव मिलने से श्वान प्रेमियों में आक्रोश फैल गया।
यह कुत्ता चहल चौक के नजदीक सरस्वतीनगर में पार्क के पास घूमता रहता था, जिसे यहां के लोग खाने-पीने के लिए वस्तुएं देते रहते थे। सुबह उसका शव पाए जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सदर थाना में पशु क्रूरता निवारक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कुत्ते की हत्या करने वालों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन अज्ञात व्यक्ति लाठी डंडे लेकर आए और कुत्ते को पीटने लगे। सुबह कुुत्ते का शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित