नरसिंहपुर , जून 16 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुआतला थाना क्षेत्र में रीछई तिराहा गांव के समीप सोमवार शाम यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार अर्जुन ओझा (35) और दिनेश कीर (28) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ सवार बृजेश ओझा घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डोगरगांव थाना क्षेत्र के बरहटा निवासी अर्जुन ओझा, कुडारी गांव निवासी दिनेश कीर तथा बृजेश ओझा नर्मदा स्नान के लिए बरमान आए थे। वहां से वे अपने रिश्तेदार के घर कुम्हरोड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रीछई तिराहा के पास उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का आज पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटना के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित