नरसिंहपुर , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस समय हुआ, जब जबलपुर निवासी गया प्रसाद अपनी पत्नी त्रिवेणी बाई (50) के साथ बाइक से गांव से लौट रहे थे। दोनों चैत नवरात्रि की अष्टमी पर पूजा-अर्चना के लिए केरपानी गांव आए थे।

बताया गया है कि मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।रोसरा अस्पताल में चिकित्सकों ने त्रिवेणी बाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति का उपचार जारी है।पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित