यमुनानगर , सितंबर 07 -- हरियाणा के नाथनपुर से दवाई लेकर लौट रहे 40 वर्षीय संदीप की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा गांव लाकड़ में पुल के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार संदीप मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान लाकड़ पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक तीन बच्चों का पिता था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
बूडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित