फिरोजाबाद , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे एक भाई की मौत हो गई जब दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर आज सुबह प्रतापपुर चौराहे के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अज्ञात वाहन दुर्घटना के बाद भाग गया।
दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया चिकित्सक ने सतीश (55) पुत्र श्यामलाल निवासी नगला रामकुवर थाना नारखी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके भाई विजेंद्र को उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया।
हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर ने गंभीर घायल विजेंद्र को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों भाई शनिवार को सिरसागंज क्षेत्र में गए थे। आज सुबह वापसी के समय यह हादसा हो गया। शव का द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित