भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में करौली-धौलपुर हाईवे पर मंगलवार को कैलादेवी मंदिर से मुंडन संस्कार कर लौटे श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक टेम्पो को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से एक बालिका की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुए हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु आगरा जिले के नगला लालदास गांव के निवासी हैं, जो नौ महीने की मासूम तान्या का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को आगरा भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान मासूम तान्या ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में राजेश (28), आशा (16), मोहिनी (28), पांचो (17), मीना (50) और नंदिनी (नौ) शामिल हैं। मृतक तान्या (नौ महीने) जिला अस्पताल के शवगृह रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित