मिर्जापुर 04अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया है।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी गई है। घटना शनिवार रात की है।
पुलिस के अनुसार राजगढ़ क्षेत्र के बघौडा निवासी दिनेश संतनगर के मलुआ गांव अपने ससुराल आया था। शनिवार लगभग सात बजे रिश्तेदार शत्रुघ्न और सूरज को बाईक पर बैठा कर किसी काम से दीपनगर बाजार जा रहा था। करौंदा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर दे भाग निकला। तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने शत्रुघ्न और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया और चालक एव वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित