भीलवाड़ा , फरवरी 19 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में अरिहंत अस्पताल के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को चपेट में ले लिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गयी। युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित