भरतपुर , मई 16 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान झीलरा गांव निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने ओमप्रकाश को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित