भीलवाड़ा , जुलाई 19 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शनिवार को ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण भील और किशन भील मोटर साइकिल से जा रहे थे कि ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे नारायण भील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन भील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात रुका रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित