मैहर , मार्च 25 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र के पहाडी अंचल परसमनिया पठार में अज्ञात किसी भारी वाहन ने बहुत सी बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित