श्रीगंगानगर , मई 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट कस्बे में पाकिस्तान सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में बुधवार को एक युवक ने ट्रेन आने पर पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना के प्रभारी धर्मपाल दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस युवक ने रेलगाड़ी को आते हुए देखकर अपनी गर्दन रेल पटरी पर रख दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके की कार्रवाई के बाद शव श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल के मुर्दा घर में सुरक्षित रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित