उदयपुर , मई 11 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के रावों का सायरा गांव में एक वृद्ध की हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि रावों का सायरा निवासी मोहनलाल मेघवाल (60) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर अपने खेत पर मिला।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कानाराम ने घटनास्थल पर जाकर मृतक के शव कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी हत्या करने का अंदेशा जाहिर किया है।
पुलिस ने मृतक के शव को सायरा के सामुदायिक चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने जांच दल को मौके पर बुलाकर घटना के साक्ष्य जुटाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित