मऊ , जून 21 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान बक्सर बिहार प्रांत के रूप में की गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात उन्हें सूचना मिली कि दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के पुराने पुल पर दो युवक गंभीर घायल की स्थिति में सड़क पर पड़े हुए हैं। वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त है। पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों को अज्ञात ट्रेलर ट्रक टक्कर मारकर भाग गया। मृतक युवकों में मुकेश कुमार मिश्रा 26 वर्ष व अभिषेक सिंह 27 वर्ष शामिल हैं। दोनों मृतक सिविल लाइन बक्सर बिहार के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित