अलवर , सितम्बर 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में गोलाकाबास में सोमवार की देर रात अज्ञात चोर दो आभूषण की दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चुरा कर ले गये।
दोनों दुकानदारों को मुगलवार को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गयी।
बस स्टैंड स्थित सोनू ज्वेलर्स स्टोर के दुकान मालिक महेश चंद सोनी और नयी कॉलोनी स्थित संदीप प्रजापत ज्वेलर्स के मालिक संदीप प्रजापत ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनकी दुकानों के शटर की नालियों को नीचे से तोड़कर शटर ऊंचा कर दिया इसके बाद चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और सोने चांदी के आभूषण और नगदी चुराकर ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित