देहरादून , जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमण्डल (कैबिनेट) के सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही, कैबिनेट बैठक में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की गई।
मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित