नयी दिल्ली , अक्टूबर 13 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा है कि यह बयान लगातार चुनावी हार से उपजी उनकी निराशा और हताशा का परिणाम है।
श्री भट्ट ने मंगलवार को कहा कि श्री डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उत्तराखंड की देवभूमि का गौरव हैं।
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से लोकसभा सदस्य एवं केंद्र सरकार में रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर बोलने पर राजनीति करने की बजाय ऐसे विषयों पर मर्यादा और जिम्मेदारी से बयान देने की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि श्री डोभाल के लिए किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित