मुंबई , फरवरी 11 -- महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार वाले विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने बुधवार को घटना की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए गहन जांच की मांग की है।

पिंकी के पिता शिवकुमार माली ने कहा कि राकांपा (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार के बताए बिंदुओं ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कुछ और कारण थे। उन्होंने मांग की है कि जांच दल को इन राजनीतिक नेताओं के उठाए गए संदेहों को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित