नयी दिल्ली , जुलाई 30 -- भारत और मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।

रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "मैंने अपनी बल्लेबाजी में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और इसकी अहमियत को हमेशा समझा है। आज मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का यही सही समय है। एक छोटे लड़के के रूप में डोंबिवली से यहां तक पहुंचने में मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया है। हर दिन, हर पारी और बल्लेबाज़ी का हर अवसर मेरे लिए केवल एक सपना लेकर आता था- भारतीय कैप पहनना। मैंने हमेशा एक ही सिद्धांत अपनाया कि देश और टीम को स्वयं से ऊपर रखना है। मैंने यह खेल पूरी ईमानदारी के साथ खेला है और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आपकी नीयत सही हो, तो यह खेल हमेशा आपका साथ देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित