मुंबई , अक्टूबर 04 -- बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ़ करते हुए उन्हें "हीरो" कहा। कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई की एक उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

देवगन ने एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में लिखा, "कुछ लोग हीरो होते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जो हमें सच्चे साहस का अर्थ दिखाते हैं। कैप्टन स्मित मच्छर, आप हर मायने में एक सच्चे हीरो हैं। आपके जल्द ठीक होने और हिम्मत बनी रहने की कामना करता हूं।"सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, बल्कि अभिनेता सनी देओल ने भी अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने हवा में आए संकट के दौरान कैप्टन की असाधारण हिम्मत और सूझ-बूझ की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित