अजमेर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान में अजमेर में शनिवार को 'संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस' का आयोजन किया जाएगा। अजमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इसके तहत उन सभी भवनों पर इस दिन संयुक्त राष्ट्र ध्वज को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ फहराया जाना है, जिन पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाने की परम्परा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित