अजमेर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अजयमेरू महानगर की ओर से पथसंचलन' का आयोजन किया गया।

संघ की स्थापना दिवस और विजयादशमी के मौके पर आयोजित पथसंचलन में घोष की ध्वनि पर कदमताल देखते ही बन रहा था। संघ कार्यकर्ताओं ने कदमताल के बीच बैंड की मधुर ध्वनि के साथ करतब प्रदर्शन भी किया। पथसंचलन शहर के विभिन्न बाजारों से निकला तो जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

संघ स्थापना के सौ से ज्यादा वर्ष पूरे होने पर अजयमेरू महानगर की ओर से 11 क्षेत्रों में पथसंचलन आयोजित किया गया। इनमें दयानंद नगर, वीर सावरकर नगर,दीनदयाल नगर,दहारसेन नगर, केशवनगर,चाणक्य नगर, विवेकानंद नगर,माधव नगर, मधुकर नगर,सुभाषचंद्र बोस नगर, पृथ्वीराज नगर शामिल है।

अजयमेरू महानगर संघ संचालक खाजूलाल चौहान ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 को विजयादशमी के दिन हुई, इसलिए इसका विशेष महत्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित