अजमेर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान में अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के सामने स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को अपने विधायक कोष से एक एम्बुलेंस भेंट की।
एम्बुलेंस की कीमत 11 लाख 82 हजार बताई गई है।
इस मौके पर आयोजित एम्बुलेंस उद्घाटन समारोह में श्री देवनानी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा के लिए सक्रिय है। यहां मरीजों को लाने ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की जरूरत बताई गई थी, जिसके लिये उनके विधायक कोष से 12 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई थी।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब मरीजों को सस्ती दरों पर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और इस दिशा में नया आयाम स्थापित होगा ।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, वरिष्ठ नेता सोमरत्न आर्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ज्योत्सना रंगा, अस्पताल प्रशासन से डा. अनिल सामरिया, डा. अरविंद खरे, डाॅ. अमित यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित