अजमेर , नवम्बर 02 -- राजस्थान के अजमेर में आर्य समाज तीन दिवसीय ऋषि मेले का आयोजन परम्परागत तरीके से करेगा।

मेला 13-14-15 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। अजमेर में परोपकारिणी सभा के मंत्री कन्हैया लाल आर्य ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि तीन दिवसीय ऋषि मेला अजमेर के पुष्कर रोड पर अवस्थित ऋषि उद्यान पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल देवव्रत होंगे। मेले में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी के अलावा आर्यविद एस.के.आर्य, ओम मुनि सहित कई आर्य विद्वान, प्रतिनिधि और समाज से जुड़े श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्री आर्य ने बताया कि मेले में विभिन्न स्टाल्स, जिसमें विभिन्न लेखकों की पुस्तकें, आर्य जगत से जुड़ा साहित्य और आयुर्वेदिक औषधियों की स्टाल्स भी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण के साथ आर्य समाज को आगे बढ़ाने में योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धि वाले समाज सेवियों को सम्मानित भी किया जायेगा। तीनों दिन विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चाओं का दौर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित