अजमेर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में जैन मंदिर में अज्ञात चोर क्षेत्रपाल जी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति और अन्य सामान चुराकर ले गये।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार शनिवार सुबह अभिषेक-पूजन करने आए पुजारियों ने मंदिर का द्वार टूटा हुआ देखा तो चोरी का पता चला। संभवत: चोर मंदिर के पीछे वाली दीवार से कूदकर अंदर घुसे और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

चोर मंदिर में विराजित क्षेत्रपाल जी की अष्टधातु की मूर्ति, चांदी से निर्मित सिंहासन, चांदी के कलश, झारी, अलमारी में पूजन के लिये रखे चांदी के पूजन थाल सेट, मंदिर की गोलक और अलमारी में रखी सिक्कों की रेजगारी ले गए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित