अजमेर , जून 19 -- राजस्थान में अजमेर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शहर कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को सम्पादित करके राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। सुबह वृद्धाश्रम में फल और मिठाई का वितरण किया गया ।

श्री जैन ने कहा कि देश अब बदलाव की ओर अग्रसर होकर युवा, वृद्ध, महिला और पुरुष सहित आम जन के लिए राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़कर बदलाव की बयार को तेज गति देने में जुटे हैं। बेरोजगारी, महंगाई के साथ साथ देश में पनपती सांप्रदायिक हिंसा को रोक कर जाति, धर्म के नाम पर देश को तोड़ने वाली ताकतों का अकेले राहुल गांधी मुकाबला कर रहे हैं।

इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्योगपति हेमंत भाटी ने कहा कि देश का युवा अब राहुल गांधी के हाथ में देश की कमान सौंपने की तैयारी में जुट गया है।

इसके बाद दोपहर में अस्पताल में भर्ती मरीजों को सेब और केले का वितरण किया गया।

वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक डाक्टर श्रीगोपाल बाहेती के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले सर्किल पर केक काटकर जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी गई । इसी प्रकार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक एस एम अकबर के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्म दिवस के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर फूल पेश करके सेहत तंदुरुस्ती लंबी उम्र की दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित