भरतपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में डीग जिले के जाटोली गांव में सोमवार को अजगर के बच्चे ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि बट्टो देवी घर के समीप काम कर रही थी कि अचानक अजगर के बच्चे ने उस पर हमला करके उसकी उंगली को मुंह में जकड़ लिया। महिला ने सूझबूझ के साथ हिम्मत दिखाते अजगर के बच्चे से अपने को आजाद करा लिया, लेकिन इस बीच अजगर के बच्चे ने बुजुर्ग महिला के हाथ की दो उंगलियों को मुंह में जकड़ कर चबा डाला।

शोर सुनकर उसके परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे महिला को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित