बारां , जुलाई 20 -- राजस्थान में बारां जिले में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर गिर्राज धरण सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धालुओं ने 21 किलोमीटर की गिर्राज धरण की परिक्रमा की।
श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव से सम्पन्न इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने भगवान गिर्राज महाराज से समय पर अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की। परिक्रमा पूर्ण होने के बाद सभी श्रद्धालु बांके बिहारीजी मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती की गयी। इस दौरान जिले में भरपूर वर्षा, किसानों की उन्नति, अच्छी फसल और जन-जन के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित