सोनीपत , नवंबर 1 -- हरियाणा के कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में 9 नवंबर को भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गाय के 7100 किलोग्राम शुद्ध गोबर से तैयार होने वाली 41 फीट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा होगी। श्रद्धालुओं के लिए 108 फीट लंबा परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाएगा। प्रतिमा के दर्शन और परिक्रमा की व्यवस्था सात दिनों तक रहेगी।
महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने गोवर्धन स्वरूप की आकृति बनाकर किया। उन्होंने बताया कि सोमवार, 9 नवंबर को शाम 5 बजे विधिवत गोवर्धन पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे अन्नकूट अष्ट महाभोग प्रसाद भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित