अजमेर , अक्टूबर 15 -- राजस्थान में अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को नीति आयोग की राष्ट्रीय पहल 'एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज' के तहत टेक्नोलॉजी सेक्टर का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

राजस्थान सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रो. अग्रवाल के साथ राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरु डॉ. निमित्त रंजन चौधरी तथा राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के कुलगुरु डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को भी नामित किया गया है।

केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणा के अनुरूप नीति आयोग द्वारा गठित उच्चस्तरीय स्थायी समिति का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा भारत के सेवा क्षेत्र को आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि का प्रमुख आधार बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित