शहडोल , अप्रैल 05 -- अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित अग्रवाल लॉज के मलबे से आज दोपहर तीसरा शव राधा बाई कोल का बरामद किया गया, जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली के अनुसार मृतकों में रामकृपाल यादव, हनुमान यादव और राधा बाई कोल शामिल हैं। राज्य शासन ने तीनों मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

घटना में घायल तीन लोगों में से एक का इलाज कोतमा में चल रहा है, जबकि दो गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित