बारां , अगस्त 26 -- राजस्थान में बारां जिले के अन्ता क्षेत्रीय विकास आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार शाम को सिंचित क्षेत्र विकास (सीएडी) अन्ता कार्यालय का निरीक्षण करके विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
आधिकारिक सू्त्रों ने बुधवार को बताया कि इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति, नहरों के रखरखाव, ड्रेनेज कार्यों और किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने दायीं मुख्य नहर की आर.डी. 77 कि.मी. पर निरीक्षण करके कार्य की समीक्षा की और दायीं मुख्य नहर के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, जनहित से जुड़े कार्यों में गति लाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन अभिलेखों एवं प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया।
उन्होंने अधिकारियों को विभागीय भूमि एवं भवनों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने और विभागीय परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करके उनका संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित