चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 30 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्र होकर श्री अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की, उनके द्वारा दिये गये बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए अग्रवाल का पुतला फूंका गया।

श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी पार्टी की विचारधारा पर बात करने एवं उसका प्रचार-प्रसार करने की स्वतंत्रता है, लेकिन लोकतंत्र में हर नेता को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए एवं किसी भी विपक्षी व्यक्ति पर अर्नगल टिप्पणी या अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित