श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पिछले एक महीने से गोदामों से कृषि जिंस चोरी करने वाले एक ट्रैक्टर ट्राली गिरोह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने गुरुवार को देर शाम बताया कि एक और गिरोह की तलाश में पुलिस दल को पंजाब भेजा गया है। यह दूसरा गिरोह टेंपो में कृषि जिंसों की चोरियां करता है। ट्रैक्टर ट्राली गिरोह के पांच बदमाशों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक व्यक्ति वह भी शामिल है, जिसने चोरी के कृषि जिंस की खरीद की थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में पूर्णराम (28), सूबेसिंह (24), वीरू (22), राजेश (23) और सोनू (30) शामिल हैं। इनसे चोरी के कृषि जिंस खरीदने के आरोप में सूरतगढ़ के अभिनव (34) को गिरफ्तार किया गया है।

श्री यादव ने बताया कि यह गिरोह गोदामों से कृषि जिंसों की चोरी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित