पटना , अक्टूबर 23 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है और इसके पहले शिक्षकों को एससीईआरटी में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री तिवारी ने कहा कि इस योजना के तहत सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन में 31 मार्च से पहले स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने आज विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आदर्श विद्यालयों में अब तक चारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है, वहां इसे जल्द पूरा कराया जाए। केंद्र से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए विद्यालयों में जरूरी आधारभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित